- Hindi News
- धरना देने वाले के खिलाफ एसपी को शिकायत की
धरना देने वाले के खिलाफ एसपी को शिकायत की
कलेक्टरबंगले के सामने बुधवार को धरना देने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने एसपी को शिकायत की है। साथ ही उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे न्याय दिलाने की गुहार की गई है। दरअसल, ब्रह्म विहार निवासी ओमप्रकाश भाटी ने उसके पड़ोसी एसपी गुर्जर गौड़ से अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए बुधवार को कलेक्टर बंगले के बाहर धरना देने की काेशिश की थी।
इस पर कोतवाली पुलिस उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाकर वहां से ले गई। इस बीच एसपी गुर्जर गौड़ ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि ओमप्रकाश भाटी उसके पट्टाशुदा घर की चबूतरी पर शौचालय का निर्माण करवाना चाहता है। इसे लेकर उन्होंने जब आपत्ति जताई तो उसने उस पर जान से मारने की धमकी देने का झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया।