पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित

संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| माध्यमिकशिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों की मानिटरिंग को लेकर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संस्थाप्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में 75 सरकारी स्कूलों के संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। बैठक में स्कूलों में रमसा अभियान के तहत होने वाले नवीन भवनों, शौचालयों खेल मैदान में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। रमसा के परियोजना समन्वयक शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्य आदेश, अनुबंध ठेकेदारों को समय पर भुगतान करने को लेकर चर्चा की गई।



उन्होंने बताया कि कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए संस्थाप्रधानों को निर्माण कार्यों का नियमित अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संस्थाप्रधानों को कार्यस्थल पर कार्य के विवरण बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया।