पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सहायता शिविर 15 को

रोजगार सहायता शिविर 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| रोजगारकार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक दिवसीय वृहद रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे बापू नगर के रोटरी क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी पीआर नागौरा ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा उनके संस्थानों में रिक्त पदों पर मांग के अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों संस्थान के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।



इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों से प्राप्त रिक्तियों के अनुसार विभिन्न ट्रेडों, सामान्य एवं तकनीकी पदों बीमा कंपनियों द्वारा बीमा अभिकर्ताओं की भर्ती साक्षात्कार अथवा परीक्षा द्वारा की जायेगी। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बेरोजगार आशार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षणों, व्यावसायिक मार्गदर्शन किया जाएगा।

साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभाग के अधिकारी भी शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देंगे।

------