पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धाकड़ी गांव के युवक की हत्या के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

धाकड़ी गांव के युवक की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में शुक्रवार शाम रंजिश के चलते मांगीलाल बावरी (25) की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल बावरी तथा उसके पुत्र पारसराम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इधर, शनिवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। एएसपी जयपाल यादव ने बताया कि धाकड़ी गांव में मांगीलाल (25) पुत्र लक्ष्मण बावरी तथा पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल बावरी पुत्र भीमाराम के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दिन में दोनों परिवार के लोगों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। शाम को बाबूलाल बावरी ने अपने पुत्र पारसराम (26) तथा प्रकाश (22) के साथ मिल कर मांगीलाल बावरी से फिर से मारपीट की। मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना में मृतक की माता भी घायल हो गई, जिसका उपचार कराया गया। शिवपुरा थाना प्रभारी सपाराम की टीम ने तलाश के बाद शनिवार को हत्या मामले में तीनों आरोपी पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया।