पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रोला एक गाय की दबकर मौत

ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रोला एक गाय की दबकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पणिहारीचौराहे पर शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से एक बंद बॉडी का ट्रोला सड़क पर पलट गया। इस दौरान सड़क पर बैठे बेसहारा गोवंश में से एक गाय की ट्रोले के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि एक गाय को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस के अनुसार पणिहारी चौराहे रात आठ बजे वैफर लेकर अहमदाबाद से हरियाणा के साेनीपत की ओर जा रहे बंद बॉडी के ट्रोले को जोधपुर की ओर से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रोला सड़क पर बैठे बेसहारा गोवंश पर पलट गया। इस घटना में एक गाय की ट्रोले के नीचे दबने से मौत हो गई। इस बीच मौके पर जमा लोगों ने किसी तरह एक अन्य बेसहारा गाय को सुरक्षित ट्रोले के नीचे निकाल दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

> पाली.पणिहारी चौराहे के निकट ट्रोला पलट गया। इसके नीचे दो गोवंश दब गए। इसमें से एक की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। फोटो|भास्कर