पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाल की तर्ज पर होगा दुर्गा महोत्सव

बंगाल की तर्ज पर होगा दुर्गा महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सार्वजनिकमां दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में 30 सितंबर से बंगाली संस्कृति की तर्ज पर पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव लाखोटिया में आयोजित किया जाएगा। समिति के सचिव रॉबिन रॉय ने बताया कि महोत्सव में गंगा की मिट्टी से निर्मित महिषासुर मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन बंगाली सभ्यता के अनुसार होंगे। इसके लिए बंगाल से पंडितों को बुलाया गया है। महोत्सव को लेकर समिति अध्यक्ष सोमेंद्र सिन्हा, प्रकाश गुंदेचा, एसके पाठक, राजेश बोहरा, नागेंद्र सिन्हा, निखिल सिन्हा, अनोपसिंह आदि जुटे हुए हैं।







डॉ. एसके विश्वास, दीपेश सोनी, जीवराज बोराणा, गोपाल कुमावत मोहम्मद रियाज सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।