पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दर्जन से ज्यादा नए प्रोडक्ट बाजार में लाएगी उम्मेद मिल

दो दर्जन से ज्यादा नए प्रोडक्ट बाजार में लाएगी उम्मेद मिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेब्रिक एजेंट मीट में डायरेक्टर योगेश बांगड़ ने की घोषणा

भास्करन्यूज |पाली

त्यौहारोंके इस सीजन में महाराजा श्री उम्मेद मिल प्रबंधन अपने दो दर्जन से भी ज्यादा नए प्रोडक्ट बाजार में उतारेगा। यह जानकारी मिल प्रबंधन ने शुक्रवार को आयोजित फेब्रिक एजेंट मीट-2014 में देशभर से पहुंचे फेब्रिक एजेंट्स को दी। इस दौरान मिल की ओर से दो दर्जन से भी अधिक नए डिजाइन पैटर्न ऐजेंटों के समक्ष पेश किए गए। साथ ही प्रबंधन की ओर से एजेंटों को का बात को भी लेकर भी आश्वस्त किया गया कि मिल में निर्माण क्षमता 70 हजार मीटर से बढ़ाकर अब 1 लाख मीटर प्रतिदिन की जा रही है। इससे मिल मिल की ओर से एजेंटों की मांग समय पर पूरी कर दी जाएगी। इस मौके पर उम्मेद मिल के निदेशक योगेश बांगड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी की आगामी योजनाओं, आधुनिकीकरण और नए प्रोड्क्टस के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने विश्व कपड़ा बाजार की बदलती जरूरत और लोगों की रुचि के हिसाब से अपने उत्पाद तैयार किए जाने का भरोसा दिलाया। उम्मेद मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वपन नाथ ने यहां तैयार हो रहे कपड़े की गुणवत्ता, डिलीवरी और उनके लिए तय की जाने वाली कीमत की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस बैठक में भाग लेने आए सभी एजेंट्स को अपने व्यापार का एक अहम हिस्सा बताया। इस दौरान उन्होंने आगामी वर्षों में एक नए लक्ष्य की तरफ कंपनी को ले जाने में सबके सहयोग की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में उम्मेद मिल के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट आरबी सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जे.के. झंवर, डाॅ. राजेंद्र कौशिक, चीफ फाइनेंस आॅफिसर एस. श्रीधर, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी तपस सेन, के.बी. धूत, फेब्रिक डीजीएम राजेंद्र महेश्वरी, अविनाश प्रताप सिंह एवं महिपालसिंह नीमझर उपस्थित थे।

> पाली. मिल में आयोजित फेब्रिक एजेंट मीट-2014 में उपस्थित एजेंट एवं संबोधित करते अधिकारी। फोटो|भास्कर