पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी पखवाड़े के तहत किया निबंध लेखन

हिंदी पखवाड़े के तहत किया निबंध लेखन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत निबंध लेखन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डाॅ. मधु रतेश्वर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त मिशन निदेशक एवं निदेशक (आईईसी) नीरज के.पवन के निर्देश पर हिन्दी पखवाड़े के तहत शुक्रवार को बांगड़ धर्मशाला में आशा सहयोगिनी की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से जीएनएम एएनएम प्रशिक्षणार्थियों के लिए राष्ट्रीय एकता और हिन्दी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला शिक्षा एवं प्रचार अधिकारी लालसिंह देवड़ा ने कहा कि वर्तमान में सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य हिन्दी भाषा में ही किया जाना आज की जरूरत है।