- Hindi News
- भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
पाली| भाजपाकार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायतार्थ इंद्रानगर खेतावास गांव में सहायता राशि एकत्रित की गई। दोनों ही गांवो से एकत्रित राशि भाजपा के आपदा राहत कोष में जमा करवाई जाएगी। भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री पारसराम ओड ने बताया कि इंद्रानगर गांव से 5151 रुपए खेतावास गांव से 3500 रुपए एकत्रित किए गए। साथ ही आने वाले दिनों में और गांवों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायतार्थ राशि एकत्रित की जाएगी। इस मौके पर शंभुपुरी गोस्वामी, दुर्गाराम, ढलाराम, झुंझारराम देवासी नेनाराम ओड अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।