पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या में झूमे अग्रबंधु

भजन संध्या में झूमे अग्रबंधु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रवाल मंडल की ओर से 25 सितंबर को होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रसेन वाटिका में राणी सती मंगल पाठ का किया गया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र बजाज एवं उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर मंगलपाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता के सौरभ मधुकर एंड पार्टी ने राणी सती से ओतप्रोत भक्तिमय भजनों चौपाइयों की प्रस्तुतियां दी। शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिला-पुरुषों बच्चों ने भाग लिया।

मंडल अध्यक्ष बजाज एवं उपाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर गुरुवार को दोपहर तीन बजे साड़ी पैकिंग प्रतियोगिता, शाम चार बजे महिलाओं बालिकाओं को लिए मेहंदी प्रतियोगिता, इसी दिन शाम सात बजे छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंजीनियर अनिल गुप्ता के मुख्य अातिथ्य में श्यामलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। इसी तरह 19 सितंबर को शाम 6.30 बजे कुलदेवी महालक्ष्मी की आराधना पूजन समारोह के बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 20 सितंबर को 100 मीटर रेस चम्मच रेस प्रतियोगिता, लंबीकूद रेस बोरी रेस, खो-खो प्रतियोगिता होगी। इसी उपलक्ष्य में 21 सितंबर की दोपहर अग्रसेन मेला भरा जाएगा। इसमें विभिन्न व्यंजनों की स्टॉल लगेंगी। इसी दिन शाम चार बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता 4.30 बजे मोमबत्ती प्रतियोगिता, शाम 5 बजे स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता, 22 सितंबर को बूगी-बूगी नृत्य समारोह होगा। 23 सितंबर को वर्णमाला प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को मातृश्री टैक्सटाइल की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत 24 सितंबर को शिशु अभिरुचि, गुब्बारा रेस, रूमाल पेंटिंग, अलिया सलिया प्रतियोगिता, रंगोली, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा, वहीं 25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर मंडल सचिव पंकज गुप्ता, सह सचिव दिनेश हरदावत, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, भंडारा अध्यक्ष लालचंद लाट एवं कार्यकारिणी सदस्य गोरधन बंसल, रामावतार अग्रवाल, प्रमोद बंसल, कैलाश गुप्ता, गिरीश गोयल, वेद्व प्रकाश गोयल, शेखर सिंहल, पवन डाणी, पूर्व पार्षद कमल अग्रवाल, नेमीचंद लाट, महेंद्र गर्ग, सुरेंद्र बजाज, जितेंद्र गोयल, विष्णु गुप्ता एवं म