पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांगिड़ समाज ने किया सामूहिक गायत्री हवन

जांगिड़ समाज ने किया सामूहिक गायत्री हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जांगिड़समाज के तत्वावधान में बुधवार को दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर सामूहिक गायत्री हवन का आयोजन कर औजारों और मशीनों की पूजा की गई। जिसमें हवन में पूर्णाहुति के बाद जांगिड़ समाज के लोगों ने अपने व्यवसाय में उपयोग में आने वाले औजारों मशीनों की कुमकुम, रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित कर पूजा और आरती की। हवन और पूजा कार्यक्रम गायत्री परिवार के हरिराम सुथार के द्वारा सम्पन्न कराया गया। विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समित के मंत्री भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर खेडापा रामद्वारा के संत सुरजन दास महाराज और समिति के अध्यक्ष ढलाराम इन्द्राणियां, चंपालाल नागल, मांगीलाल लुंजा, भवरलाल सायल सहित समाज के कई लोगों ने भाग लेकर हवन में पूर्णाहुति दी।