गोदाम में तोड़फोड़, मशीन क्षतिग्रस्त की
गोदाम में तोड़फोड़, मशीन क्षतिग्रस्त की
पाली.सदरथाना क्षेत्र के आइचिया गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने एक गोदाम पर कब्जा करने की नीयत से उसमें जमकर तोड़फोड़ की तथा मशीनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने गोदाम में बैठी एक महिला के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने माैका-मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आइचिया निवासी प्यारीदेवी प|ी शेषाराम मालवीय ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में उसने इमरती लकड़ी को तराशने का गोदाम लगा रखा है। बुधवार को गांव में ही रहने वाले मनरूप पुत्र कालूराम मालवीय समेत अन्य लोगों ने गोदाम में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की तथा गोदाम में तोड़फोड़ कर मशीनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गोदाम से लकडिय़ां भी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।