पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. राष्ट्रीयमानवाधिकार कांग्रेस की ओर से कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर वार्ड संख्या 1 और 2 के नागरिकों की लम्बे समय से चली रही समस्याओं को सुलझाने की मांग की गई है। संगठन के जिला महामंत्री संदीप पुंगलिया ने ज्ञापन में कहा गया कि जहां वार्ड संख्या 1 में स्थित कच्ची बस्ती में सुलभ कॉम्पलेक्स नहीं होने के कारण लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं, वहीं वार्ड संख्या-2 में शापिंग सेंटर में चारे वालों के बैठने से आवारा पशुओं को जमावड़ा लोगों की लागत से बनी फुटपाथ पर गंदगी छाई रहती है। इसके अलावा सीवरेज लाइन के टेंडर नहीं होने से सफाई के मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं।