पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र में धांधली का आरोप

सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र में धांधली का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. म्युनिसिपलकर्मचारी नेता जगाराम गुजराती ने सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थी द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। जगाराम गुजराती ने बताया कि अभ्यर्थी सीता देवी और दिनेश ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिए हैं। यह दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं। ऐसे में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर नौकरी के लिए आवेदन किया गया।

इधर,जगाराम पर फर्जी जिलाध्यक्ष बनने का आरोप : पाली.बाबूलाल ने कोतवाली थाने में जगाराम गुजराती पर फर्जी तरीके से सफाई मजदूर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने का मुकदमा दर्ज करवाया। बाबूलाल ने बताया कि 28 मार्च 2011 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संघ का जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा को बनाया गया था तथा अभी तक जावा ही जिलाध्यक्ष हैं। जगाराम फर्जी स्टाम्प पेशकर खुद को जिलाध्यक्ष बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।