पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुरुस्त करने की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सड़क दुरुस्त करने की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. शिवाजीसर्कल से लेकर नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर नागरिकों ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। महेश कुमार दाधीच के नेतृत्व में वार्ड नंबर 31 के नागरिकों ने ज्ञापन में इसको लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। नागरिकों ने नगर परिषद सभापति पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को भी ज्ञापन देकर उक्त सड़क जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शिवाजी सर्कल से लेकर नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर तक करीब एक दर्जन स्कूल हैं और ये मार्ग दिन-रात व्यस्त रहता है, जिसके क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।