पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजराती धुनों पर गरबा महोत्सव का रिहर्सल

गुजराती धुनों पर गरबा महोत्सव का रिहर्सल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्करणासमाज की ओर से हर साल की तरह इस साल भी गरबा महोत्सव मनाया जाएगा। गरबा महोत्सव की तैयारियां को लेकर बुधवार को भैरुघाट स्थित गोपाल मुकुंद जी की हवेली में बैठक का आयोजन किया गया। समाज के कोषाध्यक्ष शिवनारायण कल्ला ने बताया कि पिछले साल की भांति इस साल भी गरबा महोत्सव 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेला सह सचिव राजेश व्यास एवं सांस्कृतिक सचिव दिगंबर व्यास ने बताया कि इस साल भी गरबा महोत्सव में प्रतिदिन 2 लक्की ड्रा निकाले जाने के साथ ही कपल डांडिया प्रतियोगिता, ग्रुप डांडिया एवं विचित्र वेषभूषा प्रतियोगिता आर्केस्ट्रा की धुनों के साथ होगी। गरबा महोत्सव के अंतिम दिवस मेगा लक्की ड्राॅ निकाला जाएगा। इसको लेकर समाज में अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक में मुरली मनोहर बोड़ा, धर्मेंद्र किशोर व्यास, लक्ष्मीकान्त कल्ला, मगदत्त पुष्करणा, सुरेन्द्र पुरोहित भासा, मुकेश बोहरा गोपाल लौहरा, अभिषेक देराश्री, हरनारायण लौहरा, आदी अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

डिस्ट्रिक्ट क्लब में नवरात्रा महोत्सव को लेकर डांडिया नृत्य का रिहर्सल करतीं युवतियां। फोटो| भास्कर