पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती के अपहरण का मामला गरमाया, संगठनों ने प्रदर्शन किया

युवती के अपहरण का मामला गरमाया, संगठनों ने प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एक इलाके से गुरुवार को विवाहित युवती के अपहरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित पक्ष के साथ विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना, आंबेडकर प्रगतिशील युवा संस्था महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स ने इस घटना को लव जेहाद से जोड़ते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पहले सूरजपोल पर मानव शृंखला बनाई फिर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें संभावित ठिकाने पर भेजी गई हैं। जबकि संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार सुबह इन संगठनों के लोग धानमंडी परिसर में जमा हुए। यहां संत सुरजनदास, परमेश्वर जोशी कन्हैयालाल परिहार समेत कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए शहर के कुछ लोगों पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप लगाए। यहां से सभी लोग सूरजपोल पर पहुंचे और घटना के विरोध में मानव शृंखला बनाई। कुछ युवक इस दौरान चौराहे पर लेट गए। बाद में ये लोग जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, जहां घटनाक्रम को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शेष|पेज13



एसपीको सौंपे ज्ञापन में इन संगठनों के पदाधिकारियों ने 21 साल की इस विवाहित युवती के जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। एसपी जयनारायण शेर ने बताया कि आरोपी युवक युवती को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दो टीमें संभावित ठिकानों पर भेजी गई हैं।

कईअन्य लोगों पर भी आरोप, पुलिस कर रही जांच

एसपीको सौंपे ज्ञापन में पीड़ित पक्ष के साथ इन संगठनों ने बताया कि शिवाजी नगर इलाके में रहने वाली विवाहित युवती फैक्ट्री में काम करती थी, जहां आनंद नगर निवासी टीपू पुत्र निजामुदीन भी काम करता था। आरोप है कि टीपू ने सोची समझी साजिश के तहत युवती को फंसाया और डरा धमका कर उसका अपहरण कर ले गया। ज्ञापन में इस मामले में रमेश परिहार, एक वकील सरदार समंद मार्ग निवासी बरकत खान नाम के व्यक्ति पर पूरे घटना का षड्यंत्र रचने का भी आरोप है। इसके अलावा विवाहिता के अपहरण मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी एक युवक पर भी आरोप लगे हैं। पुलिस इन सभी संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

आरोपियों की शीघ्