पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती पर नगर परिषद की ओर से मिल सकती हैं शहर को तीन सौगातें

गांधी जयंती पर नगर परिषद की ओर से मिल सकती हैं शहर को तीन सौगातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीजयंती पर शहर को तीन सौगातें मिल सकती हैं। नगर परिषद की ओर से शहर के शहीद उद्यान में दांडी यात्रा स्टेच्यू, यहीं पर 105 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज और लाखोटिया उद्यान में गजेबो शैली के हट फाउंटेन बनकर तैयार हैं। नगर परिषद अब 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर इनका लोकार्पण करने की तैयारी कर रही है। नगर परिषद चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा ने बताया कि शहीद उद्यान में दांडी यात्रा के 11 सदस्यों की प्रतिमाएं 35 फीट लंबे प्लेटफार्म पर लगाई गई है। शेष|पेज13



इसकालोकार्पण गांधी जयंती पर हो जाएगी। इसी के साथ शहीद उद्यान में ही 105 फीट ऊंचे खंभे पर नेशनल फ्लैग फहराया जाएगा। इधर, लाखोटिया उद्यान को नए रंगरूप में पेश करने के उद्देश्य से गजेबो हट शैली के फव्वारे लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज और फव्वारों का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। गांधी जयंती पर इनका भी लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है।

इधर,टाउन हॉल का निर्माण भी अंतिम चरण में, आचार संहिता से पहले लोकार्पण की तैयारी

नगरपरिषद परिसर में टाउन हॉल का निर्माण भी अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार टाउन हॉल का निर्माण पूरा करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर ही बताई जा रही है। इसके बाद संभवत इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस के उद्घाटन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से पूर्व इसका लोकार्पण करवा दिया जाएगा।

गजेबो हट शैली के फव्वारा लाखोटिया में

नगरपरिषद की ओर से करीबन 12 लाख रुपए की लागत से लाखोटिया उद्यान में गजेबो हट शैली के फव्वारे लगाए गए हैं। परिषद के एक्सईएन रामेश्वर शर्मा के अनुसार स्टील की झोपड़ी के चारों ओर फव्वारे लगाए गए हैं। हालांकि गजेबो हट शैली वुडन की होती है। यहां रंगीन लाइटिंग के बीच फव्वारे चलेंगे।

गांधीजी की दांडी यात्रा शहीद उद्यान में

महात्मागांधी द्वारा निकाली गई दांडी यात्रा की प्रतीकात्मक 11 प्रतिमाएं शहीद उद्यान में लगाई गई हैं। इस पर करीब 18 लाख रुपए की लागत आई है। इन प्रतिमाओं की ऊंचाई 6.5 फीट होगी। इनके लिए ढाई फीट ऊंचा और 35 फीट लंबा वुडन शैली का प्लेटफार्म बनाया गया है।

शहीद उद्यान में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से नेशनल नेशनल फ्लैग फहराया जाएगा