- Hindi News
- ज्वेलर की गोली मार कर हत्या, दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन जने घायल
ज्वेलर की गोली मार कर हत्या, दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन जने घायल
शहरके साेमनाथ मंदिर-भटवाड़ा बास मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8.50 बजे दो बाइक पर आए तीन हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने एक जेवरात व्यापारी दीपक सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान वहां मौजूद बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीपसिंह कुंपावत तथा ऋषिपालसिंह कुंपावत ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर उन दोनों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिए, जबकि कुंपावत बंधुओं के समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग पर सूरजपोल पर हंगामा करते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने घटना के विराेध में बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। देर रात तक आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा है। मौके पर आरोपियों के हाथ से गिरी पिस्टल मिली है। इस बीच सिंदरु से रात्रि चौपाल छोड़कर कलेक्टर-एसपी बांगड़ अस्पताल पहुंचे, जहां उनको व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। रात 12.30 बजे जोधपुर से आईजी सुनील दत्त ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। वारदात के समय दीपक सोनी के साथ मुनीम सुरेश सोनी भी था, जो सदमे से बेहोश हो गया। उसका भी बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक दीपक सोनी पुत्र घेवरराम सोनी का शव मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों कुंपावत बंधुओं को जोधपुर रेफर किया है। ऋषिपाल के बाएं कंधे में पिस्टल की गोली धंस गई, जो सीने की तरफ चली गई। देर रात तक जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकालने के प्रयास जारी थे। घायल कुलदीप सिंह का भी जोधपुर में उपचार चल रहा है, उसके पेट जांघ में गोली टच करते हुए निकली। इधर, वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिए, जबकि कुंपावत बंधुओं के समर्थकों ने भी आरोपियों को पकड़ने की मांग पर सूरजपोल पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। देर रात तक आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा है।
पाली. भटवाड़ा मार्ग पर घटना के बाद माैके पर एकत्रित भीड़।
मृतक दीपक सोनी।
छीना झपटी में बैग पिस्टल हाथ से छूटी, फायरिंग करते भागे
कुंपावतबंधुओं और लुटेरों के बीच हुई छीना-झपटी में व्यापारी से लूटा बैग एक पिस्टल बदमाशों के हाथ से छूट गई। यह देख बदमाशों ने दूसरी पिस्टल से कुंपावत बंधुओं पर फायर कर दिए, जिससे दोनों भाई भी घायल हो