पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले साल नहीं चलेंगे 2005 से पहले के नोट

अगले साल नहीं चलेंगे 2005 से पहले के नोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31दिसबंर के बाद 2005 से पहले के 100, 500 या 1000 रुपए के नोट बेकार हो जाएंगे। इस तिथि के बाद बैंक में यह नोट नहीं लिए जाएंगे। अगर आपके पास पड़े हैं, तो तुरंत बैंक में जमा करा दें, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2015 के बाद ऐसे नोटों को लेने से इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार ने नकली करेंसी पर लगाम लगाने के लिए पिछले वर्ष 2005 से पहले छपे नोट वापस लेने का फैसला किया था। पहले यह नोट 31 मार्च 2014 तक बदले जाने थे। बाद में सरकार ने अंतिम तारीख 1 जनवरी 2015 कर दी। अगर जनवरी तक यह नोट नहीं बदले तो बेकार हो जाएंगे, क्योंकि बैंक में भी यह नोट नहीं लिए जाएंगे।

ऐसेपहचानें 2005 से पहले के नोट

वर्ष2005 के पहले के नोटों को पहचानना बहुत ही आसान है। 2005 के पहले छपे नोटों पर प्रिंटिंग का साल नहीं छपा है। वहीं 2005 के बाद छपे नोटों पर आप छपाई का वर्ष पढ़ सकते हैं।

शुरूमें बदलवाए थे, फिर भूल गए लोग

पुरानेनोट जमा कराने के लिए ग्राहकों को भटकने की जरूरत नहीं है। वह उस बैंक की ब्रांच में ये नोट जमा करा सकते हैं, जहां उसका खाता है। बैंकों की सभी शाखाओं में 2005 के पहले के नोट बदलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक अधिकारियों के अनुसार इन नोटों को बदलने वाले लोगों की संख्या शुरू में तो बढ़ी थी, बाद में समय गुजरने के साथ ही लोग भूल गए।

-वर्ष 2005 के पहले के 100, 500 या 1 हजार के नोट जिस भी ग्राहक के पास हैं, वह 31 दिसंबर तक बैंक में जमा करा दें। ग्राहक का खाता जिस ब्रांच में है, वहां जाकर अपने खाते में जमा करा दें या फिर चाहे बदल लें। यह सुविधा सभी बैंकों की ब्रांचों में है। -पीबीपी लश्करी, प्रबंधक, लीड बैंक, पाली