डिस्कॉम की स्वैच्छिक भार योजना कल से
पाली| डिस्कॉमने किसानों को जुर्माना राशि से बचाने के लिए स्वैच्छिक भार वृद्वि योजना शुरू की है। इसके तहत निगम 10 से 12 दिसंबर तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। डिस्कॉम के एसई घनश्याम चौहान ने बताया कि पानी का स्तर नीचे जाने के कारण खेत में ट्यूबवैल लगाने पर किसानों की विद्युत मोटर का भार बढ़ जाता है।
सतर्कता जांच के तहत उपभोक्ता से पांच हजार रुपए प्रति हॉर्स पावर के तहत भारी भरकम जुर्माना राशि वसूलने का प्रावधान है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए निगम ने स्वैच्छिक भार वृद्वि योजना लागू की है।
अब मात्र 200 रुपए प्रति हॉर्स पावर जमा कराकर किसान अपने बढ़े विद्युत भार को स्वीकृत करा सकता है। बिना फाइल लगाए मात्र प्रार्थना पत्र पर स्वीकृत भार बढ़ाने की कार्रवाई हो सकेगी। मात्र स्वीकृत भार बढाने की बात लिखकर हस्ताक्षर कर प्रार्थना पत्र संबंधित एईएन कार्यालय में दिए जा सकेंगे।