- Hindi News
- अब जवाई से पानी सप्लाई, हेमावास से पानी लेना बंद
अब जवाई से पानी सप्लाई, हेमावास से पानी लेना बंद
पाली | जलदायविभाग ने मंगलवार से सिटी टैंक से पानी लेना बंद कर दिया है। अब जवाई बांध का पानी सीधा फिल्टर प्लांट में डाला जा रहा है। जवाई पाइपलाइन दुरुस्त करने के बाद बांध पानी सीधा सिटी टैंक में डाला जा रहा था। इसके साथ ही हेमावास बांध पानी भी जवाई नहर के माध्यम से सिटी टैंक में पहुंच रहा था। यहां से पानी का लिफ्ट कर फिल्टर प्लांट में पहुंचाया जा रहा था। मंगलवार सवेरे 11 बजे जवाई बांध से पाइपलाइन के जरिए सीधा पानी फिल्टर प्लांट में लाया गया है।
पीएचईडी एक्सईएन राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जवाई बांध का पानी मंगलवार से सीधा फिल्टर प्लांट से लिया जा रहा है। पहले सिटी टैंक से पानी लिफ्ट कर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा था।