- Hindi News
- यूरिया की कमी को लेकर उर्वरक मंत्री से मिले सांसद
यूरिया की कमी को लेकर उर्वरक मंत्री से मिले सांसद
राज्यमें यूरिया की कमी दूर करने के लिए झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह की अगुवाई में पाली सांसद पीपी चौधरी समेत राज्य के कई सांसदों ने मंगलवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंतकुमार गीते से मुलाकात की। सांसद चौधरी ने बताया कि राजस्थान के किसानों को यूरिया समय से नहीं मिलने के कारण नई फसलें प्रभावित हो रही हैं। चौधरी ने बताया कि जल्द से जल्द राजस्थान के किसानों कि इस गंभीर समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का निवेदन किया है। इस पर मंत्री ने जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, नागौर सांसद सीआर चौधरी, अलवर सांसद चांद नाथ, चित्तौडगढ सांसद सीपी जोशी, कोटा सांसद ओम बिरला, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, बांसवाड़ा सांसद मानशंकर नीनामा, करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया मौजूद थे।