सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
पाली. जिलामहिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख खुशवीरसिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, प्रधान शोभा सोलंकी, महिला अध्यक्ष नीलम बिड़ला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह, चंद्रिका शर्मा खुमेश्री बोराणा सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। इसी तरह एनएसयूआई की ओर से भी बांगड़ कॉलेज में गांधी का 68वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह, रविंद्रसिंह, कुलदीप सिंह, ऋषिपालसिंह सहित कई एनएसयूआई पदािधकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बांगड़ काॅलेज छात्रसंघ महासचिव सुनील मेवाड़ा, संयुक्त सचिव गौरव पंवार,मोहम्मद उस्मान, मनीष मेवाड़ा राधेश्याम सांखला सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।