- Hindi News
- इतनी बड़ी वारदात, चौकियां बंद, शहर की सुरक्षा होमगार्ड के भरोसे
इतनी बड़ी वारदात, चौकियां बंद, शहर की सुरक्षा होमगार्ड के भरोसे
पाली. शहरके इतिहास में पहली बार मुख्य बाजार में मंगलवार रात गोली मारकर ज्वेलर की हत्या छात्रसंघ के दो पूर्व अध्यक्षों पर फायरिंग करने की वारदात के बाद भी यहां का पुलिस प्रशासन रात में सोता रहा। शहर की सभी प्रमुख पुलिस चौकियां बंद नजर आई, तो प्रमुख चौराहों बाजार में सुरक्षा व्यवस्था होमगार्ड के भरोसे ही थी। भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो स्थिति काफी चौकाने वाली थी। कलेक्टर एसपी कलेक्ट्रेट में आईजी के साथ शहर की स्थिति पर देर रात तक नजर रखे हुए थे। एसपी के वायरलैस पर यह मैसेज भी गूंजता रहा कि शहर में गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेने के साथ उसकी पहचान भी की जाए। इसके बाद भी पुलिसकर्मी गंभीर नजर नहीं आए।