पेज 15 के शेष
मौकेपर मिली पिस्टल कहने को देसी है, जो चाइना मैड भी हो सकती है। उसके नीचे भी 6 अथवा 9 राउंड वाली मैगजीन है, जिससे लगातार 6 या 9 राउंड फायरिंग की जा सकती है। पुलिस हालांकि पिस्टल के अत्याधुनिक होने से इनकार कर रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि लुटेरे पेशेवर थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लुटेरों ने कई राउंड में फायरिंग की, जिसके घबराकर लोग घरों में घुस गए।
महिलाओंने भी बदमाशों को रोकने की कोशिश : प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार घटना के बाद भटवाड़ा-कुम्हारों का बास से होकर जब बदमाश बाइक पर फरार हो रहे थे, तभी मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत दिखाई, लेकिन लुटेरे इन महिलाओं को रिवाल्वर दिखाकर यहां से भी भाग निकले।
घटनासे तीस कदम दूरी पर लगा है सीसीटीवी कैमरा : घटनास्थल से तीस कदम दूरी पर लोहे के गोदाम के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। यह वही स्थान है जहां महिलाओं ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की थी। जब पुलिस टीम यहां पहुंची तो तो उसे यहां लगा सीसीटीवी कैमरा नजर आया। इस पर जांच टीम के सदस्यों ने गोदाम मालिक से सीसीटीवी के फुटेज मांगे, लेकिन कैमरे के सिक्योरिटी कोड नहीं होने के कारण पुलिस को फुटेज नहीं मिल पाए।
हॉस्पिटलमें देर रात तक चलती रही समझाइश : घटनाके बाद विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर हॉस्पिटल पहुंच गए। इस बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रात्रि चौपाल छोड़कर आए कलेक्टर रोहित गुप्ता एसपी अनिलकुमार टांक के हॉस्पिटल पहुंचने पर इन व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद अधिकारी पीएमओ कक्ष में चले गए। जहां विधायक ज्ञानचंद पारख, मदन राठौड़, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, पार्षद राकेश भाटी, किसान नेता गिरधारीसिंह मंडली समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच समझाइश वार्ता चल रही थी। इस दौरान शेष सभी व्यापारी हॉस्पिटल के बाहर जमा थे।
रातभरघनघनाते रहे फोन : घटनाके दौरान घायल कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ऋषिपालसिंह कुंपावत कुलदीपसिंह कुंपावत को जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान कई युवा दोनों अध्यक्षों के हालचाल पूछने के लिए फोन पर वार्ता करते नजर आए। वहीं हॉस्पिटल में भी देर रात तक युवाओं की भीड़ रही। कई युवा अपने वाहन लेकर जोधपुर भी निकले।
जिलापरिषद व...
यहहोगा फायदा : जिलापरिषद और पंस सदस्यो