शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज
पाली. अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को मानवाधिकार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के कार्मिक मानवाधिकार के संरक्षण एवं उन्नति के लिए कार्य करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी मानव अधिकारों का आदर सम्मान करने की शपथ लेंगे।