मामलों की जांच फिर से होगी शुरू
नगरीयनिकाय चुनावों के कारण बंद किए गए वृद्धावस्था पेंशन मामलों में सत्यापन का कार्य अब फिर से शुरू हो रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव सीएस राजन ने एक बार फिर आदेश जारी किए हैं। अगले माह होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए यह सत्यापन होगा, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कुछ दिनों पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आदेश जारी कर सत्यापन करने को कहा था। इसके जरिए पेंशन के पात्र और अपात्रों को अलग-अलग कर सरकार के सामने लाना था। कुछ समय बाद इस पर रोक लगा दी थी।
करनीथी छंटनी
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले में करीब 2 लाख पेंशनर्स को पेंशन भेजी जा रही है। इनमें 10 प्रतिशत लोगों को पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार में आने के साथ ही अपात्र लोगों की छंटनी कर पेंशन बंद करने तथा पात्र लोगों को ही पेंशन देने की बात कही थी। इसके लिए राज्य में सत्यापन के आदेश जारी किए गए, लेकिन कुछ समय पूर्व नगर निकाय के चुनाव से पहले इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन मुख्य सचिव ने फिर से सत्यापन के आदेश जारी कर दिए हैं।
31दिसम्बर तक का समय
विकासअधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर 31 दिसम्बर तक पेंशनर्स का सत्यापन करने को कहा है। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।