पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखोटिया तालाब में गिरी नवविवाहिता, लोगों ने बचाया

लाखोटिया तालाब में गिरी नवविवाहिता, लोगों ने बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| न्यूहाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाली एक नव विवाहिता मंगलवार सुबह लाखोटिया तालाब में गिर गई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया। महिला की हालत खतरे से बाहर है, जिसका कहना है कि मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई। पुलिस के अनुसार फतेहपुरिया बाजार इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती का सात माह पहले न्यू हाउसिंग बोर्ड विवाह हुआ है। मंगलवार सुबह ससुराल से निकल कर विवाहिता लाखोटिया तालाब पर रंगमंच वाले इलाके में पहुंची। महिला को तालाब में गिरता देख वहां मौजूद लोगों ने पानी में कूद किसी तरह उसे बचाया और बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। होश में आने पर महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है शादी से पहले भी वह मछलियों का दाना डालने तालाब किनारे आती थी। मंगलवार सुबह भी ऐसा करने के लिए ससुराल से निकली थी, लेकिन पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई।