पाली. शहरमें सुभाष सर्किल के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर तीन मोटरसाइिकलों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन जनों को चोटें आई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।