पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द रात में शराब के नशे में पड़ा रहा युवक, सुबह मिला शव

सर्द रात में शराब के नशे में पड़ा रहा युवक, सुबह मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुराथाना क्षेत्र के जाडन गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला, जिसे पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। धनला गांव का यह युवक अपनी प|ी बच्चों के साथ मजदूरी के सिलसिले में काफी समय से जाडन में ही रहता था। उसे दिन-रात शराब पीने की लत थी, जिसने सोमवार रात को भी अत्यधिक शराब का सेवन किया और शराब की दुकान के पास ही सो गया था। मृतक की प|ी ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उसे सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार धनला गांव का आसाराम धोबी (45) जाडन में मकान निर्माण पर मजदूरी करता था, जो दिन-रात शराब पीने का आदि हो गया था। उसकी प|ी बच्चे जाडन में रहते थे। सोमवार रात आसाराम ने अत्यधिक शराब का सेवन किया और ठेके के पास ही नशे में लुढ़क गया। मंगलवार सुबह दुकान से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। दोपहर को उसकी प|ी ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव लेकर वह अपने गांव चली गई।

ठेकेके सेल्समैन ने नहीं दी पुलिस को सूचना

मजदूरीकरने वाले आसाराम धोबी ने सोमवार दिन से जाडन में ठेके के पास बैठकर शराब पीना शुरू किया, जो ठेका बंद होने तक पीता रहा। रात आठ बजे बाद ठेके के सेल्समैन भी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। दुकान के सेल्समैन ने पुलिस या उसके परिजनों को सूचना नहीं दी, जिसके चलते रातभर सर्दी में वह दुकान के बाहर खुले में ही पड़ा रहा। यदि सेल्समैन इस बारे में सूचना पुलिस या परिजनों को दे देते तो संभव है नशे की हालत में आसाराम को रात को उठाकर घर पहुंचाया जा सकता था। ऐसे में उसकी जान भी बच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

पुलिस को भी नहीं दी सूचना

^जाडनमें आसाराम सोमवार को दिन से ही ठेके से शराब खरीद कर पी रहा था, जो अत्यधिक नशे की हालत में रात को ठेके के पास ही लुढ़क गया। यदि ठेके के सेल्समैन पुलिस अथवा परिजनों को सूचना देते तो निश्चित तौर पर नशे की हालत में आसाराम को ठिकाने पर पहुंचाया जा सकता था। हालांकि मृतक की प|ी ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है, लेकिन सेल्समैन की लापरवाही के बारे में भी छानबीन की जाएगी। -मोहनलाल,चौकीप्रभारी जाडन