पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 47वां राज्य स्तरीय जनसंख्या शिक्षा मेला 6 जनवरी से

47वां राज्य स्तरीय जनसंख्या शिक्षा मेला 6 जनवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यालयों से मेले भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी

भास्करन्यूज | पाली

47वांराज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शन जनसंख्या शिक्षा मेला 6 से 9 जनवरी 2015 तक आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में जिलेभर के सरकारी विद्यालयों के छात्र भाग लेंगे। मेले में विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शन को लेकर विभिन्न प्रदर्शनियों सजायी जाएगी। साथ ही जनसंख्या शिक्षा पर्यावरण प्रदर्शन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। शर्मा ने बताया इस राज्य स्तरीय मेले को लेकर सरकारी विद्यालयों से मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। इस बार मेला जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।