- Hindi News
- ब्यावर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से तनाव
ब्यावर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से तनाव
ब्यावर। शहरमें बुधवार सुबह समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ से तनावपूर्ण हालात हो गए। तोड़-फोड़ कर भागते पाली के रेलड़ा गांव के तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर कमरे में बंद कर लिया जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बस पर पथराव किए जाने से माहौल गर्मा गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। एहतियात के तौर पर ब्यावर उपखंड में 18 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे समुदाय विशेष के उपासना स्थल में मौजूद लोगों ने कुछ टूटने की अावाज सुनी।