कॉलेज में गर्ल्स ने सजाई रंगोली
लॉकॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में आयोजित खेल सप्ताह के तीसरे दिन कॉलेज परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर्स टीम ने अपने सीनियर टीम को हराया। छात्रसंघ के खेल सचिव पुलकित शर्मा ने बताया कि सीनियर्स 11 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने 7 विकेट खोकर 92 रन की पारी खेली। वहीं जवाबी पारी में उतरी जूनियर्स 11 ने धु्आंधार पारी खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर जीत अपने नाम कर दी। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका प्राचार्य तपन पुरोहित एवं डाॅ. सुरेन्द्र सिहं ने निभाई। इसके बाद कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके तहत कॉलेज छात्राओं ने रंगों की कलाकृतियों को जमीन पर उकेर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके प्रतियोगिता में एलएलबी फाइनल ईयर ग्रुप ने प्रथम, सैकंड ईयर ग्रुप ने दूसरा प्रथम वर्ष छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम, अंशु राठौड़ द्वितीय भावना गोस्वामी हर्षलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका डॉ. सुशीला मीणा उषा शाह ने निभाई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व अध्यक्ष पीयूष बसंत शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सुनिल दवे, पूर्व सचिव जसवंत राठौड़ हिमेश चौहान मौजूद थे।
पाली. लॉकालेज में चल रहे खेल सप्ताह के दौरान रंगोली बनाती छात्राएं।