पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"एकजुट होकर विकास की ओर बढ़ाएं कदम\'

\"एकजुट होकर विकास की ओर बढ़ाएं कदम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसएसके अखिल भारतीय सह कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने भेदभावपूर्ण रहित समाज के निर्माण के साथ एकजुट होकर विकास की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रविवार को सरस्वती शिक्षा समिति के क्रीड़ा मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम में उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज को संगठित करने की अपील भी की। इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवकों काे देश और समाज की स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि हिंदू समाज के जाति, भाषा, वर्ग और संप्रदाय आदि में बंटे होने के कारण लोगों को अभावों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र की परम उन्नति के लिए क्षेत्रीय विविधता और वैमनस्य को दूर किया जाना जरूरी है। सह कार्यवाहक ने संकीर्णता को पाटकर विविधताओं के विकास की जरूरत पर बल दिया। साथ ही स्वयंसेवकों से पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा का दायित्व लेने का भी आह्वान किया। जोशी ने स्वच्छता, नियम पालन और कर्तव्य परायणता को समाज का अभिन्न अंग बनाने की जरूरत पर भी बल दिया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा दंड, सूर्य नमस्कार एवं योग व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रांत संघ चालक ललित शर्मा, विभाग संघ चालक कमल गोयल नगर संघ चालक नेमीचंद के साथ राज्य क्षेत्रीय कार्यकारिणी जयपुर, जोधपुर एवं चित्तौडगढ प्रांत के प्रचारक भी मौजूद थे।

जाडन में आयोजित कार्यक्रम को संबाेधित करते जोशी।