पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले मकान में घुसे, फिर दीवार तोड़ दुकान से पूरा माल साफ किया

पहले मकान में घुसे, फिर दीवार तोड़ दुकान से पूरा माल साफ किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिक थाने के समीप हुई वारदात

भास्करन्यूज |पाली

शहरमें बीते दिनों सरेआम ज्वेलर की गोली मार हत्या छात्रनेताओं पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का अब तक पता नहीं लगा था कि शनिवार रात पुलिस गश्त को धता बताते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। औद्योगिक थाने से करीब 500 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर चोर ताला तोड़कर एक मकान में घुसे और उसके बाद मकान से सटी दुकान की दीवार में छेदकर वहां से लेपटॉप, 25 मोबाइल सेट अन्य सामान चोरी कर ले गए।

सरदार समंद मार्ग पर चामुंडा मोबाइल शॉप नाम की यह दुकान सोसायटी नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र शंकरलाल की है। दुकान के पड़ोस में मकान है, जिसके बाहर ताला लगा हुआ था। मकान के खुले अहाते में घुसने के बाद चोरों ने सरिए गेती-फावड़े से दुकान की दीवार में करीब चार-पांच फीट चौड़ा छेद किया। रविवार सुबह घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। मौके पर जमा हुए लोगों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी कई तरह के सवाल उठाए। पुलिस ने संदेह के दायरे में आए लोगों से पूछताछ शुरू की है। इस दुकान से चोर 25 मोबाइल सेट लेपटॉप के साथ 100मोबाइल चार्जर, मोबाइल रिपेयरिंग सेट, करीब 200 मोबाइल बॉडी बैटरी भी चुरा ले गए। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात में कोई स्थानीय अथवा जानकार भी शामिल हो सकता है। जिसे दुकान के पास मकान की लोकेशन दुकान की दीवार में किस जगह छेद करने से सीधा दुकान में प्रवेश होने की जानकारी थी। इस बारे में संदेह के दायरे में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल दुकान से चोर लेपटोप मोबाइल सेट चोरी कर ले गए।

मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे चोर।