तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से
पाली. मुख्यमंत्रीमें राजे की सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा 15 से 17 दिसंबर तक कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी होगा। पीआरओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार सुबह 10.30 बजे कलेक्टर रोहित गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम में जिले के विधायक, सहित अन्य अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी में राज्य में वर्ष 2014 दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यक्रमों की उपलब्धियों को फोटो चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। अब तक सरकार की उपलब्धियों या ज्यादातर कार्यक्रमों की प्रदर्शनी गांधी मूर्ति स्थित पुस्तकालय भवन में लगाई जाती थी, लेकिन इस बार इस प्रदर्शनी को कलेक्ट्रेट में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र लगाने का फैसला किया गया है।