क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से
पाली. जिलाक्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 25 दिसंबर से जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता बांगड़ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद पुरोहित उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 1 जनवरी से बांगड़ स्टेडियम में आरसीए लेवल प्रथम कोच दुर्गालाल की देखरेख में क्रिकेट एकेडमी की भी शुरूआत की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर दुर्गालाल, सीपी गौड़, मोहम्मद अय्यूब, बंशीलाल मोहम्मद रमजान सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।