- Hindi News
- सैन प्रतिभा समारोह के लिए पंजीयन शिविर शुरू
सैन प्रतिभा समारोह के लिए पंजीयन शिविर शुरू
संभाग स्तरीय सैन अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के मुख्य उपासक शंकर महाराज के सान्निध्य में जोधपुर में होगा। इसमें 1101 प्रतिभाओं काे सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति प्रमुख दीपाराम सैन रोहट ने बताया कि रविवार से संभाग के विभिन्न स्थानों पर सैन प्रतिभाओं का पंजीयन कार्य शुरू किया गया। पहले दिन 250 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया। इससे पूर्व समारोह की तैयारियों को लेकर पाली में सैन समाज की बैठक हुई। समाजसेवी जगदीश भाटी बीजपुर की अध्यक्षता बाबूलाल ठाकुरला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में नेमीचंद परिहार महाबार, रतनलाल सोलंकी जालोर, एडवोकेट मनोज खीची बालोतरा, एडवोकेट रवि पंवार, ओमप्रकाश भाटी बाड़मेर, बाबूलाल परिहार पनावड़ा, मदन सोलीवाल असावरी, नयन चौहान, ओमप्रकाश चौहान पड़ासला, एडवोकेट कालूराम भाटी, प्यारेलाल बणभैरू, अर्जुन टाक, सत्यनारायण सांखला, कैलाश रेणीवाल, नरेंद्र पंवार, अर्जुन टाक आदि को समारोह संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।