पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मादड़ी में 11वीं क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से

मादड़ी में 11वीं क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| मादड़ीगांव में खेतेश्वर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 25 दिसंबर से 11वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब के युवा संयोजक शैतानसिंह नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में आस पास के गांवों की 24 टीमें भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इस बार 11वीं प्रतियोगिता होने के कारण इस बार भव्य में रूप में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता हार्ड टेनिस बाल से खेली जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों में क्लब के सुरेशसिंह, भरतसिंह, अजित रायगुर, वीराराम बंजारा, विनोद लक्ष्मण बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हैं।