पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाक्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 25 दिसंबर से जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता बांगड़ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद पुरोहित उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 1 जनवरी से बांगड़ स्टेडियम में आरसीए लेवल प्रथम कोच दुर्गालाल की देखरेख में क्रिकेट एकेडमी की भी शुरूआत की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर दुर्गालाल, सीपी गौड़, मोहम्मद अय्यूब, बंशीलाल मोहम्मद रमजान आदि तैयारियों में जुटे हैं।

मादड़ीमें क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से

पाली|मादड़ीगांव में खेतेश्वर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 25 दिसंबर से 11वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब के युवा संयोजक शैतानसिंह नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में आस पास के गांवों की 24 टीमें भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इस बार 11वीं प्रतियोगिता होने के कारण इस बार भव्य में रूप में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता हार्ड टेनिस बाल से खेली जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों में क्लब के सुरेशसिंह, भरतसिंह, अजित रायगुर, वीराराम बंजारा, विनोद लक्ष्मण बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हैं।