पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 32 जनों का ऑपरेशन

शिविर में 32 जनों का ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सेवासमिति वृद्धाश्रम के तत्वावधान में रविवार को बांगड़ हॉस्पिटल में निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संचालक राधेश्याम चौहान ने बताया कि यह शिविर अजितसिंह देवल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर में 10 अपेंडिक्स, 10 हर्निया 12 बच्चेदानी के निशुल्क ऑपरेशन किए गए। शिविर में जोधपुर के डॉ. मिली इनानिया, डॉ. डीके सारड़ा डॉ. प्रभुदयाल ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, मदनलाल दिलीप मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।