पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकमास परिक्रमा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

अधिकमास परिक्रमा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. मानपुराभाखरी स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को अधिकमास परिक्रमा संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बद्रीप्रसाद अरोड़ा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सत्यनारायण गोयन ने संघ के नए अध्यक्ष के लिए शंभुलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी। इस अवसर पर शंकरलाल व्यास, रामनारायण लिंबा, जयसिंह राजपुरोहित, एमएम बोड़ा, अंबालाल सोलंकी, विजयराज सोनी, रणजीतसिंह राजपुरोहित, कैलाश टेवानी, भंवर चौधरी हीरालाल व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश व्यास ने किया। बैठक के अंत में केदार शंकर शर्मा के आतिथ्य में शिवपूजन आरती के बाद प्रसादी आयोजन किया गया।