- Hindi News
- वार्षिक अधिवेशन में होलसेल भंडार के उत्थान पर चर्चा
वार्षिक अधिवेशन में होलसेल भंडार के उत्थान पर चर्चा
जिलासहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड का 11 वां वार्षिक अधिवेशन शिवाजी नगर में आयोजित किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेंद्र कुमार जैन मौजूद थे। होलसेल उपभोक्ता भंडार के सदस्यों ने अधिवेशन में भंडार के उत्थान के लिए भूमि आवंटन, कर्मचारियों के वेतनमान, लेखाकार के पद पदोन्नति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक फतेहसिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी भंडार के कारण ही उपभोक्ता को समय पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उपभोक्ता भंडार को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सभी सदस्यों की सहराना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भूमि विकास बैक के सचिव हीरालाल, पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष हस्तीमल अरोडा, जिला उपभोक्ता भंडार के उपाध्यक्ष कालू खां, संचालक मंडल के सदस्य तुलसीदास , फौजाराम, त्रिभुवन सिंह, मांगूसिंह, कंचनदेवी ममता तोसावरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।