- Hindi News
- विकलांग सहायता शिविर में 111 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
विकलांग सहायता शिविर में 111 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
राजस्थानमहिला कल्याण मंडल चाचियावास के तत्वावधान में रविवार को बहु विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि इस शिविर में 111 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 42 विकलांग लोगों के मेडिकल, 13 लोगों के रेल्वे रियायत और 26 लोगों के पेंशन प्रमाण पत्र भरे गए। इस शिविर का शुभारंभ विधायक ज्ञानचंद पारख ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन महेंद्र बोहरा,डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी, नेत्रहीन विकास समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद सर्राफ,पीएमओ डाॅ.एमएस राजपुरोहित, डाॅ राजेन्द्र सिंघवी, मीठालाल शर्मा, सत्य नारायण ओझा और गुलाबसिंह खेड़ा सहित कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर विधायक पारख ने विकलांगों और उनके लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जबकि चेयरमैन बोहरा ने विकलांगों के प्रति दया की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया।
संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर.कौशिक ने शिविर के बारे में बताया कि यहां मानसिक, विकलांग, सेरेब्रल पाॅल्सी, ऑटिज्म,बहु विकलांगता, रोजवेज-रेलवे रियायती एवं संरक्षकता प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी देकर इसके लिए फार्म भरवाया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता रोहित गुप्ता ने की। उन्होंने विकलांगों को प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डाॅ.दिनेश जैन,ईएनटी विशेषज्ञ डॉएएन योगी, कनिष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश परिहार, रोजगार कार्यालय के मोहब्बत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।