- Hindi News
- शनिवार को खुलेंगे दफ्तर, बनवा सकेंगे लाइसेंस
शनिवार को खुलेंगे दफ्तर, बनवा सकेंगे लाइसेंस
पाली| परिवहनकार्यालय एवं उसके अधीन संचालित होने वाले जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक प्रत्येक शनिवार को खुलेंगे। डीटीओ डा.डी मेघाणी ने बताया कि 31 मार्च तक आने वाले सभी शनिवार को परिवहन महकमे में कार्य होगा। इस दौरान लोग लाइसेंस बनाने, टैक्स जमा करवाने, वाहनों का पंजीकरण करवाने समेत अन्य सभी काम कर सकेंगे।