पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरकार मंडिया रोड सड़क निर्माण शुरू

आखिरकार मंडिया रोड सड़क निर्माण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेसमय से क्षेत्रवासियों की मांग पर मंडिया रोड सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। बुधवार को सड़क निर्माण का भूमि-पूजन विधायक ज्ञानचंद पारख तथा नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। करीब 900 मीटर तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण नगरपरिषद करवा रहा है। निर्माण पर करीब 71 लाख रुपए खर्च होंगे। दावा किया जा रहा कि यह निर्माण 4 महीने में ही पूरा कर दिया जाएगा। भूमि- पूजन के दौरान शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिक तथा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

सड़कनिर्माण से यह होगा फायदा : आएदिन होते हादसों और मंडिया रोड की बदहाली के चलते कई बार यहां बसे लोगों के साथ यहां लगाई गई फैक्ट्रियों के मालिक के सब्र का बांध टूट गया था और लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क से परेशान लोगों ने कई बार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी भी जताई थी। सड़क दुरूस्त करने की मांग को लेकर मंडिया रोड व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय लोगों ने रास्ता रोक कर जाम लगाया था। इस अगले चार महीनों तक निर्माण कार्य पूरा होने तक जरूर कुछ परेशानियां होगी लेकिन उसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसका फायदा सबको मिलेगा। इस दौरान वाइस चेयरमैन मूलसिंह भाटी, पार्षद सुरेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर साबू, सीईटीपी अध्यक्ष अनिल मेहता सचिव विनय बंब समेत कई उद्यमी तथा राजनेता भी मौजूद थे।

निर्माण कार्य घटिया हुआ तो ठेकेदार पर कार्रवाई

नवनिर्मितमंडिया रोड सड़क में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए निर्माण् शाखा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अगर निर्माण घटिया हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उसे ब्लैक लिस्टेड भी किया जाएगा।

परिषद भूमि दे तो 2 डिस्पेंसरी भी बना देंगे

दूसरीतरफ भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने आए शहर के विधायक ज्ञानचंद पारख ने बताया कि सरकार से दो डिस्पेंसरी बनाने की भी मंजूरी मिल गई है। टैगोर नगर और मंडिया रोड में प्रस्तावित दोनों डिस्पेंसरी के लिए उन्होंने नगर परिषद से शीघ्र जमीन आवंटित करने की मांग की है।

मंडिया रोड सड़क निर्माण के लिए भूमि भूजन करते जनप्रतिनिधि।