बोहरा जिले के प्रभारी वन अधिकारी
पाली | वनविभाग के कार्यों की प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए गुरुवार को वनमंत्री राजकुमार रिणवा वन अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस लेंगे। आईएसएफ बालाजी करी ने बताया कि वन विभाग द्वारा वर्ष भर में किए कार्यों आगामी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ भारतीय सेवा अधिकारी को प्रभारी बीएस बोहरा को पाली में लगाया गया है।
पाली में जयपुर के वन संरक्षक बीएस बोहरा को नियुक्त किया गया है। करी ने बताया कि बोहरा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हुए कार्यों का निरीक्षण किया।