वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा बजरंग दल
पाली | बजरंगदल की बुधवार को धानमंडी स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक किशन प्रजापत ने बताया कि बैठक में वेलेंटाइन-डे का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संत सुरजनदास महाराज ने कहा कि वेलेंटाइन-डे का भारतीय इतिहास में कोई महत्व नहीं है। वेलेंटाइन डे के माध्यम से भारतीय समाज को अपने मूल धार्मिक मूल्यों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। प्रांत संयोजक किशन प्रजापत वेलेंटाइन डे के विरोध में 13 फरवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रवीण, अनिल चौहान, राजेश रांकावत, कमलेश जावा, मनीष, ओमप्रकाश बलवीर सीरवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।