पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नयागांव में प्रदर्शन की झूठी खबर ने कराई पुलिस की परेड

नयागांव में प्रदर्शन की झूठी खबर ने कराई पुलिस की परेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने नया गांव में गलियों का निरीक्षण भी किया, 45 मिनट की मशक्कत के बाद वापस लौटना पड़ा

भास्करन्यूज | पाली

नयागांव इलाके में क्षतिग्रस्त रोड को लेकर लोगों की ओर से प्रदर्शन करने के फर्जी कॉल ने बुधवार को पुलिस की परेड करा दी। इस पर पुलिस जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया, लेकिन पुलिस को यहां ऐसा कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की गलियाें में भी निरीक्षण किया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाब्ता यहां से लौट गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सवेरे पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि नया गांव स्थित क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस सूचना के बाद पुलिस ट्रैफिक पुलिस की क्रेन के साथ नया गांव पहुंच गई। वहां किसी तरह का प्रदर्शन नहीं होता देख पुलिस ने नया गांव की गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक संकरी गली में मिट्टी ज्यादा होने पुलिस की क्रेन फंस गई, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन निकाली जा सकी।

बुधवार सवेरे प्रदर्शन करने की सूचना पर पुलिस नया गांव पहुंची, यहां संकरी गली में पुलिस की क्रेन भी फंस गई।